महानगर में छुट्टा घूम रहे चोरों पर पुलिस का अंकुश नहीं लग पा रहा। बुधवार रात चोर सासनी गेट के तमोलीपाड़ा में बंद मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख का माल चोरी कर ले गए। रात को परिजन मेरठ एक शादी में गए थे। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। सुबह चोरी की जानकारी पर पुलिस को सूचना दी गई।
तमोली पाड़ा निवासी पूरन श्रीवास्तव पुत्र नितिन श्रीवास्तव परिवार सहित शादी समारोह में मेरठ गए थे। उनके पीछे बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश साढे़ तीन लाख की कीमत के जेवरात व एक लाख 20 हजार की नगदी चुरा ले गए। घर लौटे पूरन श्रीवास्तव ने जब ताला टूटा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी कर इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।