फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ कोतवाली, एसओ तिवारीपुर की जांच होगी

Fri, 26 Feb 2016 01:22 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप पीड़ित युवती के साथ ही उसके घरवालों पर समझौते का दबाव बनाने के मामले में सीओ कोतवाली, एसओ तिवारीपुर की जांच शुरू हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर आईजी ने एसपी संतकबीरनगर को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एसएसपी गोरखपुर को घटना की पत्रावली जांच अधिकारी तक जल्द से जल्द पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन


तिवारीपुर क्षेत्र की रहने वाली रेप पीड़ित युवती बृहस्पतिवार की दोपहर परिवार के साथ आईजी एचआर शर्मा से मिली। प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस पर पूरे परिवार को प्रताड़ित करने आरोप लगाया। पीड़ित का कहना था कि छह महीने पहले मोहल्ले के अरविंद ने साथियों के साथ घर में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ कर भाग निकला था। इस मामले में तिवारीपुर थाने में आरोपियों पर रेप करने, धमकी देने और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच सीओ कोतवाली कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों ने उसके घर आकर पूरे परिवार की पिटाई की।

नेताओं के दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे एसओ पीड़ित पर ही समझौता करने का दबाव बनाने लगे। समझौता न करने पर एसओ ने कोर्ट के निर्देश पर पीड़ित के पिता, भाई पर बलवा, तोड़फोड़ और रेप करने का केस दर्ज कर लिया। समझौता न करने पर उसके पिता को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए आईजी एचआर शर्मा ने पूरे मामले की जांच करने का निर्देश एसपी संतकबीरनगर शैलेश पांडेय को दिया है। पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने के आरोपी सीओ कोतवाली, एसओ तिवारीपुर के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के भूमिका की जांच करके 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। एसएसपी गोरखपुर अनंत देव को घटना से जुड़ी सभी पत्रावली जल्द से जल्द जांच अधिकारी को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें