फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने पीट पीटकर युवक काे मार डाला

Thu, 01 Nov 2018 02:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की शाम पिसावा थाना क्षेत्र के गांव दौऊंका से घर से बुलाकर लाए दोस्तों ने टप्पल के उसरह क्षेत्र में हथौड़े से पीटकर युवक की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल जेवर के एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर टप्पल थाने में तहरीर देने पर वहां से परिजनों को शव के साथ जट्टारी भेज दिया गया। आरोप है कि जट्टारी चौकी में सुनवाई नहीं हुई। परिजनों से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता कर दी, जिस पर देर रात परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव रखकर अलीगढ़-टप्पल मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंचे टप्पल एसओ संजय पांडे ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन




बताते हैं कि दौऊंका गांव निवासी आकाश पुत्र अजीत (21) को शाम के करीब पांच बजे गांव के ही रहने वाले दो लड़के किसी बहाने से घर से बुलाकर ले गए। शाम में करीब छह बजे आकाश का शव टप्पल क्षेत्र के गांव उसरह के समीप एसबीएस ईंट भट्ठे के पास पड़ा लोगों ने देखा। किसी ने पहचान होने पर परिजनों को फोन कर जानकारी दी तो परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि आकाश के शरीर में चोट के तमाम निशान थे। परिजन उन्हें जेवर के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर टप्पल थाने पहुंचे, जहां से पंचनामा भरने के लिए परिजनों को जट्टारी पुलिस चौकी भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें