फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराई कार, एसओ विजयगढ़ जख्मी

Fri, 26 Feb 2016 01:24 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के एक मामले की विवेचना से इगलास क्षेत्र से लौट रहे एसओ विजयगढ़ की कार बुधवार देर रात नील गाय से टकरा गई और कार क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ एसओ भी जख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन निजी अस्पताल में भरती कराया गया। 
विज्ञापन

एसओ विजयगढ़ संजीव शर्मा गत रात इगलास के गांव तोछीगढ़ से विवेचना कर लौट रहे थे। हाईवे पर मडराक इलाके में नील गाय से टकराने पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस खबर पर एसओ लोधा वहां आ गए और कार में फंसे एसओ को बाहर निकालकर तत्काल निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया। एक्सीडेंट में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  जबकि एसओ के सीने में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें