फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी साधु की हत्या

Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरला क्षेत्र के गांव दतावली में बुधवार की रात कुटिया में सोते समय साधु की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है। हालांकि इस हत्याकांड में पुलिस ने अभी जांच शुरू नहीं की है। पुलिस का कहना है कि परिवार से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



बरला कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव दतावली निवासी 65 वर्षीय राजाराम पुत्र भीखे सिंह का शव बृहस्पतिवार को कुटिया में पड़ा मिला था। वह गांव के बाहर कुटिया बनाकर रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजाराम की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक तीन भाई थे। एक भाई ने बृहस्पतिवार को पुलिस से हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। 


राजाराम के शरीर में पैरालाइसिस अटैक पड़ा था। वह पहले बाहर रहते थे लेकिन कुछ वर्षों से गांव के बाहर कुटिया बनाकर रहने लगे थे। उनके नाम आठ बीघे जमीन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें