फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट

Wed, 08 Jul 2015 02:28 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट
विज्ञापन

अलीगढ़ (ब्यूरो)। नोएडा से हाथरस जा रही रोडवेज बस के परिचालक से मारपीट कर यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव जिकरपुर के पास लूटपाट कर ली गई। घटना सोमवार देर शाम हुई। इसके बाद बस चालक परिचालक बस  सहित थाना टप्पल पहुंचे। जहां पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार नोएडा से सोमवार शाम आ रही बस में भारत सिंह निवासी जिकरपुर नाम का युवक जिकरपुर तक के लिए सवार हुआ। बस में टिकट बनवाने को लेकर उसका परिचालक से इस बात पर विवाद हुआ कि वह जिकरपुर तक का टिकट बनवाने की जिद पर अड़ा था। मगर परिचालक ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते भारत ने फोन करके अपने गांव पर कुछ युवक पहले से बुला लिए और जैसे ही बस रुकी तो इन लोगों ने ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट करते हुए लूटपाट कर ली। बाद में यह लोग भाग गए। जब बस लेकर चालक परिचालक थाने पहुंचे तो सूचना पर पुलिस गांव भी आई। एसओ के अनुसार किराये को लेकर विवाद में मारपीट हुई। इस दौरान परिचालक के हाथ से पांच सौ रुपये छीन लिए गए। परिचालक हरेंद्र सिंह की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें