फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे

Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश सुनील ठाकुर। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
बीती 14 नवंबर को इगलास के आलू व्यापारी पुष्पेंद्र से दो लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। अलीगढ़-पलवल रोड पर हुई इस मुठभेड़ में दो अन्य बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए सुनील ठाकुर, सोनू जाट और फरार दो अन्य बदमाशों पर भी 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल हाईवे पर भरतपुर बझेड़ा गांव की एक पुलिया के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने सफेद रंग की एक संदिग्ध कार आई-20 को रोका तो बदमाशों ने उसकी रफ्तार बढ़ा। कुछ दूर पर पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश कार को वहीं छोड़ भागने लगे।

पुलिस ने उन्हें रोका तो वे नहीं रुके। इस पर पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें सुनील ठाकुर के बदमाश को बांये पैर में गोली लग गई और वो घायल होकर गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी सोनू जाट भी मौके पर पकड़ा गया। लेकिन दो अन्य साथी फरार हो गए। सुनील पुत्र सुभाष निवासी बी 1257 जीडी कालोनी मयूर बिहार तृतीय थाना गाजीपुर दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र दिल्ली में 307 का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोनू जाट निवासी जलालपुर गांव जट्टारी का रहने वाला है। इनके साथ कार में सवार दो अन्य बदमाश अरविंद और विकास बताए गए हैं, जो फरार हो गए। फरार बदमाशों के नाम पते और आपराधिक रिकार्ड की पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

जट्टारी और टप्पल थाने की पुलिस ने चेकिंग में दो बदमाशों को पकड़ा है। मुठभेड़ में एक बदमाश सुनील ठाकुर के पैर में गोली लगी है। सुनील और उसके साथी बदमाशों के खिलाफ इगलास में दो लाख की लूट के साथ ही दिल्ली में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सुनील और सोनू ठाकुर के आपराधिक मामलों की जांच पड़ताल कर रही है। घायल सुनील को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अजय साहनी, एसएसपी अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें