फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: अलीगढ़ के 3.04 लाख किसानों के खातों में कल आएगी 24वीं किस्त, पीएम गुजरात से करेंगे ट्रांसफर

Thu, 29 Oct 2026 03:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का सजीव प्रसारण सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर क्वार्सी कृषि फार्म परिसर, ब्लॉक स्तर पर विकासखंड कार्यालयों और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवालयों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के 3,04,172 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्तूबर को गुजरात के बनासकांठा से योजना की धनराशि हस्तांतरित करेंगे। इस मौके पर जिले में क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का सजीव प्रसारण सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर क्वार्सी कृषि फार्म परिसर, ब्लॉक स्तर पर विकासखंड कार्यालयों और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवालयों में व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 3,04,172 किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की 24वीं किस्त भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें