फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशा गया बहाना..झगड़ा सोची-समझी साजिश

Fri, 13 Nov 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील महानगर के देहली गेट इलाके में बृहस्पतिवार रात जो कुछ हुआ। वह किसी साजिश से कम नहीं। मामूली कहासुनी तो बहाना बनी। असल में झगड़े की वजह तलाशी जा रही थी। तभी तो 2006 के बाद कुछ ही देर में जो हालात बने वह वाकई पैरों-तले जमीन खिसका देने वाले थे।
विज्ञापन


ऊपर से पुलिस की देरी बड़ा कारण बन गई। स्थिति यह थी जब खटीकान चौराहे से अंदर उपद्रव चल रहा था तो एकबारगी एसपी सिटी की अगुवाई में गई पुलिस टीम बाहर को दौड़ आई। एडीएम सिटी अकेले अंदर फंसे रह गए।

पीएसी चौराहे से अंदर जाने को हिल भी नहीं रही थी। चूंकि अंदर से जिस अंदाज में फायरिंग हो रही थी, वह किसी बड़ी साजिश और तैयारी से कम न थी। बाद में डीआईजी और एसएसपी के आने पर ही उपद्रवियों को बमुश्किल खदेड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें