अतरौली मार्ग स्थित रामपुर पुल के निकट रविवार को अनियंत्रित मैक्स गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गंगीरी के गांव गालिबपुर निवासी खालिद पुत्र श्यामत अली व चालक नजबुल पुत्र साबिर मैक्स गाड़ी से अतरौली स्थित डेरी पर प्रतिदिन की तरह दूध डालकर रात करीब 12 बजे लौट रहे थे।
छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित रामपुर पुलिया के निकट गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों लोग बुरी तरह गाड़ी में फंस गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकालकर कस्बा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा।
गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचचार के दौरान खालिद की मौत हो गई। जबकि चालक नजबुल का उपचार चल रहा है।