फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मडराक में दुकान की छत पर सो रहे वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मडराक क्षेत्र के गांव पड़ियावली में शनिवार सुबह दुकान की छत पर सो रहे एक वृद्ध की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में खलबली मच गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो हमलावर कैद हुए हैं। जिनकी पहचान कराने के साथ ही पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन





मूल रूप से कस्बा मडराक निवासी 70 वर्षीय देवीराम गांव पड़ियावली में किराने की दुकान करते थे। वे पांच बेटे व तीन बेटी के पिता थे। देवीराम रोजाना की तरह दुकान की छत पर सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अज्ञात हमलावरों ने देवीराम पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वृद्ध को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच पास में ही बनी फैक्टरी में सो रहे चौकीदार की आंख खुल गई।





चौकीदार गेट से बाहर निकला तो हमलावर भाग निकले। छत के रास्ते दो युवकों को भागता देख चौकीदार को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। चौकीदार ने छत पर जाकर देखा तो देवीराम खून से लथपथ व अचेत अवस्था में पड़े थे। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण आ गए। इलाका पुलिस की मदद से ग्रामीण देवीराम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन






जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो युवकों की फुटेज कैद हुई मिली। पुलिस टीम हमलावरों की पहचान व धरपकड़ के प्रयासों में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक मडराक ने बताया कि वृद्ध के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। अभी तक हत्या की ठोस वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें