फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की गला रेतकर हत्या

Thu, 02 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट इलाके से लापता युवक की लोधा क्षेत्र के गांव केसोपुर जोफ री के पास गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार युवक मंगलवार की सायं फोन आने के बाद घर से निकला था। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


देहलीगेट के मोहल्ला नगला मेहताब निवासी 25 वर्षीय प्रदीप उर्फ  सोनू भट्ठी का काम करता था। सात माह पूर्व उसकी जहांगीराबाद निवासी संगीता से शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम करीब चार बजे फ ोन आने के बाद वह घर से निकला गया। देर शाम घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इधर, बुधवार सुबह गांव केसोपुर जोफ री के ग्रामीण खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे।

 इसी बीच उनकी नजर खेत में पड़े युवक पर पड़ी। पास जाकर देखा तो युवक मृत था और उसके गले पर काटने का निशान था। थोड़ी ही देर में यह सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते वारदात स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर ही रही थी कि तभी मृतक के मोबाइल पर उसके बड़े भाई का फोन आया।
विज्ञापन


फोन के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई और परिजनों को उसके शव पड़े होने की खबर लगी। सूचना मिलने पर परिजन मौके की ओर दौड़ लिए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक की गर्दन और शरीर के अन्य अंगों पर धरदार हथियार के निशान थे।  परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें