फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक के पास ट्रेन से कटे 40 पशु

Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
 मडराक के गांव पाली रजापुर के पास सोमवार को हावड़ा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 भेड़, बकरियां और एक गाय की बछिया की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, रेलवे अफसर ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


गांव पाली रजापुर निवासी ओम प्रकाश का बेटा मनोज मजदूरी पर भेड़ बकरियां चराने का काम करता है। सोमवार को वह अपनी और अन्य लोगाें की भीड़-बकरियां और एक बछिया  जंगल में चारा खिलाने ले गया था। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए भेड़ बकरियां और बछिया रेलवे की ओर दौड़ पड़ीं तभी हावड़ा की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से सभी कट गए।

बताते हैं कि हादसे के बाद मनोज वहां से गांव पहुंच गया और ग्रामीणों को इस की जानकारी दी। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर आरपीएफ ने बताया कि जहां हादसा हुआ है वह हाथरस का इलाका है। मडराक पर तैनात आरपीएफ के जवान ने उन्हें बताया कि जिस वक्त उसे सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गया। उससे पूर्व लोगाें ने जानवरों का मलवा हटा दिया था।
विज्ञापन


उधर, डीटीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें नहीं है। कोई बात होती तो अधीनस्थ सूचना जरूर देते। उधर, पूर्व विधायक विवेक बंसल इस हादसे की जानकारी पर तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से हादसे की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मनोज को सांत्वना देते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने में मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें