फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने गजक विक्रेता पर की फायरिंग

Thu, 16 Feb 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के दोदपुर में दो दिन पूर्व बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने गजक विक्रेता पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्यापारी व उसका पुत्र बाल-बाल बचा। कई बार के प्रयास के बाद भी डायल 100 से संपर्क न होने पर पीड़ित व्यापारी ने एसएसपी से शिकायत की तब पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस के दोदपुर निवासी शकील अहमद पुत्र स्व. जमील अहमद सोमवार की रात अपनी गजक की दुकान पर अपने पुत्र के साथ बैठे थे। रात 11.45 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आये और फायरिंग करते हुए अमीरनिशां की ओर निकल गये। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह पुन: आए और दुकान के आगे से गुजरते हुए फ ायर किया। फायर मिस होने के कारण वह और उनका पुत्र पुन: बाल-बाल बचे। देर रात फायरिंग के चलते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। एसएसपी के निर्देश पर आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें