फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी के लिए लॉ छात्र ने किया बच्चा अगवा

Fri, 14 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिश्चियन कालोनी से 13 वर्षीय छात्र अभिनव निखिल स्कॉट को पड़ोसी लॉ छात्र ने प्रेमिका से शादी की खातिर 30 लाख रुपये की फिरौती वसूली के लिए अगवा किया था। फिल्मी कहानी की तर्ज पर 6 माह पूर्व हुए इस अपहरण के अगले ही दिन पुलिस के खौफ से बच्चे की हत्या कर दी गई और लाश फिरोजाबाद के सीवर टैंक में बहा दी गई। हत्या का कदम उस समय उठाया, जब बच्चे के घर पर भारी पुलिस देख ली। मगर वह अभिनव के पिता पर रेंसम कॉल करता रहा। आखिरी कॉल चार दिन पहले की और पुलिस की शिकंजे में फंस गया। खास बात यह रही कि मुख्य आरोपी लगातार परिवार के करीब रहा, जिस पर किसी को शक न हुआ। वह पुलिस व परिवार की गतिविधियों पर भी नजर रखे रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। मगर अभी पुलिस लाश बरामदगी के लिए तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 30 अप्रैल को मिशन कंपाउंड क्रिश्चियन कालोनी बन्नादेवी निवासी निजी स्कूल के शिक्षक अरविंद स्कॉट के गुलशन पार्क अंकुर पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले बेटे निखिल का अज्ञात लोगों ने स्कूल जाते समय अपहरण किया था। घटना की शाम साढ़े चार बजे ही पहली रेंसम कॉल आ गई थी। इसके बाद सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हरकत में आई और लगातार बच्चे की तलाश में प्रयासरत रही। फिर लंबे समय तक दूसरी कॉल न आने पर पुलिस के प्रयास असफल होते रहे। मगर दूसरी रेंसम कॉल 13 सितंबर को आई तो पुलिस को लगा कि कोई करीबी है, जो पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसके बाद पुलिस व परिवार ने मिशन को गोपनीय रखते हुए फिर इंतजार शुरू किया। तीसरी कॉल चार दिन पहले फिर आई। इसके बाद पुलिस ने फुल प्रूफ प्लान के तहत फिरौती की रकम वसूलने आए तीन लोगों को 12 अक्तूबर की देर रात दबोच लिया।
पकड़े गए लोगों की पहचान अभिषेक मसीह पुत्र शेखर मसीह निवासी चर्च कंपाउंड बन्नादेवी, शेखर पुत्र कंछीलाल निवासी जिला अस्पताल कैंपस बन्नादेवी, देवा पुत्र दिलीप निवासी डाक बंगला हरिजन बस्ती रसूलपुर फिरोजाबाद के रूप में हुई। एक आरोपी देवा का चाचा अभी फरार है, जिसकी तलाश चल रही है। इन तीनों के कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, तीन मोबाइल मय सिम, अपहृत बच्चे की स्कूल यूनिफार्म की शर्ट बरामद हुई। तीनों ने बच्चे की अपहरण के अगले ही दिन गला दबाकर हत्या कर शव को फिरोजाबाद में देवा के घर के पास सीवर लाइन में बहाना स्वीकारा। इन्होंने बताया कि अभिषेक की बुआ देवा के घर के सामने रहती हैं। इसलिए अभिषेक और देवा में दोस्ती हुई। इसी दोस्ती में उसने अभिषेक की इस अपहरण में मदद की। इस खुलासे पर बन्नादेवी से एक टीम फिरोजाबाद भेजी गई है, जो नगर निगम की मदद से वहां आसपास के सीवर में शव बरामदगी के प्रयास में जुटी है। इस खुलासे पर एसएसपी ने टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा की है, जबकि आईजी स्तर पर दस हजार के इनाम की संस्तुति की है। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय/एएसपी अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें