फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गायाें की हत्या से भड़के हिंदूवादी, हंगामा

Fri, 12 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
तीन गायाें की हत्या से भड़के हिंदूवादी, हंगामा - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
लंबे समय से शांत पड़े गोकशों ने बृहस्पतिवार तड़के महानगर से सटे क्वार्सी के गांव ईकरी के खेतों में तीन गायों की हत्या कर उनका मांस उतार लिया। खबर पर एकत्रित हुए ग्रामीणों को आता देख गोकश मैक्स में मांस व अन्य सामान लादकर भाग गए। मगर अवशेष रह गए। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और खबर पर भाजपाई व हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए। इधर, खबर पर पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

दौड़ी पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों व नेताओं की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सीओ के एक सप्ताह में गिरफ्तारी के ठोस वायदे पर ही लोग माने। बाद में पुलिस ने अवशेष जब्त कर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बोनेर-ओजोन सिटी के मध्य बसे गांव ईकरी के पास सुबह पांच बजे बिल्ला ठाकुर के अरहर के खेत में ग्रामीणों को एक मैक्स गाड़ी दिखाई दी। उसकी लाइट जली हुई थी। खटपट की आवाज सुन ग्रामीणों को शक हुआ। इस पर ग्रामीण खेत की तरफ  पहुंचे तो ग्रामीणों को देख मैक्स सवार गोतस्कर मैक्स लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने अरहर के खेत में घुसकर देखा तो तीन गायों के अवशेष पड़े थे। यह देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही भाजपा नेता शल्यराज सिंह, मानव महाजन, हिंदूवादी नेता रामकुमार आर्य, सुधीर राघव, भोला ठाकुर, प्रधान राकेश कुमार आदि पहुंच गए। हिन्दूवादी नेताओं ने ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी शुरू कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच खबर पर सीओ तृतीय राजीव सिंह, एसओ क्वार्सी विनोद यादव मय पुलिस व क्यूआरटी के मौके पर पहुंच गए।
यहां हंगामा कर रही भीड़ को समझाने की कोशिश की गई। जहां ग्रामीणों से नोक-झोंक हो गई। बाद में सीओ ने सात दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने गायों के अवशेषों को कब्जे में लेकर दफना दिया। इस संबंध में सीओ तृतीय राजीव सिंह ने कहा कि  गोकशी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। उन्हें सात दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है। अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। मौके पर पशु चिकित्सक बुलाए गए थे, जिन्होंने सिर व खुरों के आधार पर अवशेष गायों के होने की पुष्टि की है। पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
लगाई सर्विलांस टीम संदिग्ध नेता ने छुड़वाए
ईकरी के खेतों में गोकशी की घटना के बाद सीओ ने सर्विलांस टीम को मौके पर ले जाकर जांच पड़ताल कराई और टीम को इसके खुलासे में लगाया है। वहीं थाना पुलिस ने कुछ चिह्नित संदिग्ध भी हिरासत में लिए, जिन्हें एक सत्ताधारी नेता के दबाव में आकर पुलिस को छोड़ना पड़ गया। इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें