फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट के पास दवा व्यापारी की हत्या

Sun, 30 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट के पास दवा व्यापारी की हत्या - फोटो : Dig vishal
विज्ञापन
दीपोत्सव पर्व पर पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच शनिवार देर रात महानगर के अतिव्यस्त सेंटर प्वाइंट के समद रोड से जुड़े मार्ग पर दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त स्कूटी सवार दवा व्यापारी दुकान से घर वापस लौट रहा था। तभी पहले उसे महावीर पार्क के मोड़ पर घेरा गया। जब वह दौड़ा तो समद रोड से जुड़ी गली में गोलियंा मार दी गईं। उसके पेट में दो गोली लगी हैं। देर रात खबर पर तमाम व्यापारी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और जांच पड़ताल जारी थी।
विज्ञापन

मैरिस रोड स्थित मेलरोज इन होटल से सटे अपार्टमेंट के रहने वाले स्व.डॉ.हेमेंद्र गुप्ता के बड़े बेटे 28 वर्षीय पुष्पेंद्र ने कुछ साल पहले ही दोदपुर निवासी मुसलिम युवती गुड़िया उर्फ फरहा से प्रेम विवाह किया था और वह पत्नी व परिजनों संग घर में रहता था।
दंपति पर एक बेटी भी है। वह खुद फफाला में हेम फार्मा के नाम से थोक की दुकान चलता था, जबकि छोटा भाई खिरनी गेट पर दवा की दुकान चलाता है। शनिवार को दुकान बंद करने के बाद दीवाली की खरीदारी करते हुए घर जा रहा था। सेंटर प्वाइंट पर जाम लगा होने के कारण वह समद रोड से महावीर पार्क को जाने वाली गली में मुड़ गया। वह जैसे ही एवन अपार्टमेंट से आगे पहुंचा, तभी उसे बाइक सवारों ने घेर लिया। वहां से वह खुद को बचाते हुए वापस समद रोड की ओर दौड़ा, तभी उसे दो गोलियां मारी गईं। यहां वह एक ब्रेकरी पर रुका और अपनी पत्नी को गोली मारने की खबर मोबाइल पर दी। इसके बाद ब्रेकरी संचालक की मदद से रिक्शा पर क्वार्सी ट्रामा सेंटर जाने लगा।
विज्ञापन

मगर रामघाट रोड पर आते ही वह रिक्शे से गिर गया। इस पर तत्काल उसे लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर परिजनों के अलावा एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय राजीव सिंह, इंस्पेक्टर क्वार्सी आदि पहुंच गए। देर रात तक जांच जारी थी। खबर पर दवा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू आदि भी पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। कोई परिजन कुछ भी बोलने या बता पाने की स्थिति में नहीं है। सीओ तृतीय राजीव सिंह का इंतना ही कहना है कि जांच व तहरीर के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल युवक की हत्या कर दी गई है।
दो दिन पहले ही हुई दादा की मौत
ट्रामा सेंटर पहुंचे परिजनों ने रोते बिलखते इतना ही बताया कि दो दिन पहले ही उसके दादा की मृत्यु हुई है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अब त्योहार पर उसने किसने मार दिया। वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। कुल मिलाकर दीवाली के त्योहार से ऐन पहले दो-दो मौतों से परिवार में कोहराम है।
पत्नी के मायके वालों पर पुलिस की नजर
इस वारदात के बाद जैसे ही पुलिस को यह खबर लगी कि युवक ने मुसलिम समाज की युवती से प्रेम विवाह किया। इसके बाद से ही पुलिस का ध्यान उस ओर चला गया और उसी तरफ पुलिस ध्यान देते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें