फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 30 Apr 2018 02:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मौहरश्री का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला बीधा की एक युवती ने अन्यत्र अपनी शादी तय हो जाने से क्षुब्ध होकर शनिवार की रात प्रेमी के साथ पेड़ से फांसी पर लटक कर जान दे दी। इस युवती की आठ मई को शादी होने वाली थी, जिससे वे दोनों परेशान थे। हालांकि दोनों एक ही बिरादरी के थे। प्रेमी के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रेमी युगल के इस कदम से गांव में मातम छा गया। 
विज्ञापन


नगला बीधा निवासी राधेश्याम (20) पुत्र किशोरी लाल और मौहरश्री (19) पुत्री वीरपाल सिंह के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। दोनों ने पिछले वर्ष ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। मौहरश्री के परिजनों ने बेटी की शादी अतरौली क्षेत्र में तय कर दी थी। आठ मई को उसकी शादी होनी थी। इसी बात से प्रेमी युगल परेशान था।

शनिवार को दोनों के परिजन गांव की एक बारात में गए थे। इस पर शाम करीब आठ बजे मौहरश्री अपने घर से निकलकर प्रेमी राधेश्याम से मिलने उसके घेर में पहुंच गई। बिछुड़ जाने की आशंका के चलते दोनों घेर में खड़े बेल के पेड़ पर एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक युवती की तलाश करते उसका भाई सत्यपाल जब राधेश्याम के घेर पर पहुंचा तो दोनों को एक साथ फांसी के फंदे पर झूलते देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसने रात में ही दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गंगीरी इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें