फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबीपीएस की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Mon, 14 Nov 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने मुन्ना भाई को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को इंडियन बैंकिंग पर्सनल सर्विसेज (आईबीपीएस) की परीक्षा के दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। जयपुर के परीक्षार्थी के नाम पर आगरा का साल्वर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक विवेक कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल वीपी सिंह के अनुसार पकड़े गए साल्वर के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आईबीपीएस की परीक्षा में मंविवि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

भरतपुर (राजस्थान) के मोनू सिंह अनुक्रमांक 2880115992 को मंगलायतन विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। रविवार को पेपर में मोनू सिंह के स्थान पर मुन्ना भाई समीन निवासी आगरा परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक ने अटेेंडेंस सीट से फोटो का मिलान किया तो शक हुआ। पूछताछ पर उसने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें