फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालिम हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 01:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
फरार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
मुगलपुरा के जामा मस्जिद पार्क के पास रेलवे कर्मचारी के बेटे की हत्या करने वाले फरार आरोपी नासिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा निवासी सालिम की 27 जुलाई 2016 को जामा मस्जिद पार्क के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


सालिम के चाचा मुराद पुत्र फिदा हुसैन ने अरवाज, आमिर , हबीब और नासिर पुत्र साबिर प्रधान निवासी बरवालान थाना मुगलपुरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना के बाद से हत्यारोपी नासिर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो चुके थे।

इसके बावजूद वह कोर्ट में पेश किया। नासिर के खिलाफ कोर्ट की अवहेलना का केस भी दर्ज किया गया था। रविवार को मुगलपुरा पुलिस ने नासिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें