पुलिस ने मुन्ना भाई को हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को इंडियन बैंकिंग पर्सनल सर्विसेज (आईबीपीएस) की परीक्षा के दौरान मंगलायतन विश्वविद्यालय में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। जयपुर के परीक्षार्थी के नाम पर आगरा का साल्वर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक विवेक कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना भाई को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाल वीपी सिंह के अनुसार पकड़े गए साल्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आईबीपीएस की परीक्षा में मंविवि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
भरतपुर (राजस्थान) के मोनू सिंह अनुक्रमांक 2880115992 को मंगलायतन विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। रविवार को पेपर में मोनू सिंह के स्थान पर मुन्ना भाई समीन निवासी आगरा परीक्षा दे रहा था।
कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक ने अटेेंडेंस सीट से फोटो का मिलान किया तो शक हुआ। पूछताछ पर उसने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार कर ली।