फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने ठुकराया तो छात्र ने दी जान

Wed, 03 Jun 2015 01:17 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका ने ठुकराया तो छात्र ने दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर के सीमा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह 17 वर्षीय आठवीं के एक छात्र ने प्रेमिका द्वारा ठुकराए जाने पर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। उसकी हरकतों को देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा लीं। लोग चीखते चिल्लाते रह गए। मगर वह यह कहता हुआ राजधानी एक्सप्रेस के सामने आ गया कि तू हमसे बात नहीं करेगी तो हम भी अपनी जान दे देंगे। इस दौरान वह अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाता रहा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 6 बजे एक किशोर होंडा की सीबीआर बाइक से दीवानी कचहरी के पीछे के रास्ते से सीमा फाटक के पास आकर रुका। उसने बाइक सड़क सहारे खड़ी की। इस दौरान एक किशोरी भी उधर से जाते हुए देखी गई। इसके बाद वह ट्रैक पर आ गया और चिल्लाने लगा कि अगर तुम हमसे बात नहीं करोगी तो हम जान दे देंगे। इसके बाद उसने बड़बड़ाते हुए क्लिप बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के आगे वह खड़ा हो गया और ट्रेन उसके चिथडे़ उड़ाती हुई चली गई। खबर पर जीआरपी भी वहां पहुंची। बाइक पर नंबर प्लेट न होने और मोबाइल बुरी तरह टूट जाने के कारण पुलिस पहचान नहीं कर पाई। दुपहर बाद किसी तरह परिजनों ने बाइक व कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान िसविल लाइंस निवासी किशोर के रूप में की। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर पिता के अनुसार वह इलाके के एक स्कूल में 8वीं का छात्र था और भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ने युवती के फेर में जान देने की बात सिरे से नकार दी। उनका कहना था कि किसी काम से जा रहा था, तभी ट्रैक पार करते समय हादसा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें