दादों के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाने में शिकायत करने पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया गया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हारकर महिला एसएसपी के पास पहुुंची और उनके आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
थाना दादों के एक गांव निवासी महिला को गांव के ही तीन लोगों ने दो दिन पहले बुरी नीयत से घर में सोते हुए दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला शिकायत लेकर थाने गई तो थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इस पर महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और उनको अपनी दास्तां सुनाई।
एसएसपी के आदेश पर थाना दादों पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा गांव के ही सर्वेश, संजीव, राजू के विरुद्ध दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर वीआर दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण और बयानों के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा ह्रै।