फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से लगाई हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

Wed, 10 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भदरौली में रविवार रात हुई पिढ़ौरा के पशुधन प्रसार अधिकारी बृजमोहन तिवारी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्हें भेजे पत्र में परिवारीजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मृतक की पत्नी और बच्चों की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

 बता दें कि पिढ़ौरा के पशुधन प्रसार अधिकारी बृजमोहन तिवारी की भदरौली स्थित उनके घर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके के हालात बता रहे थे कि लूट का विरोध करते हुए बदमाशों से बृजमोहन की गुत्थमगुत्था हुई थी। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव इटावा में किया गया। बृजमोहन की पत्नी हेमलता का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे कृष्ण और परी के भविष्य को लेकर चिंतित हेमलता का कहना है कि अगर हत्यारे नहीं पकडे़ गये तो उनकी जान को भी खतरा रहेगा। बृजमोहन के भाई अवनीश ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद लगभग सवा घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यदि पुलिस समय पर पहुंचती तो शायद उनकी जान बच जाती। अब तक कोई कार्रवाई न होने से परेशान अविनाश ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें