इलाके के गांव मथना के शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा के अपहरण में सोमवार को गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा रात में दो महिलाओं सहित चार अन्य आरोपी भी दबोच लिए गए। इन सभी सातों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अभी चार आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इधर, गांव के ही मुखबिर के खिलाफ ग्रामीणों में इस साजिश को रचने को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
सीओ ओपी सिंह के अनुसार सोमवार को गिरफ्तार किए गए दलवीर सिंह निवासी सुबकरा गोंडा, अशोक कुमार निवासी मथना खैर, मुकेश निवासी अहरौला खैर के अलावा रात में ही फरार गुड्डा के भाई जयवीर, गांव के वीरेंद्र, गुड्डा की पत्नी लक्ष्मी व उसके भाई मुकेश की पत्नी नीरज निवासी अहरौला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इन लोगों ने अपने घर में सुभाष को रखा था और उसका उत्पीड़न किया था। मंगलवार को सभी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। अभी मामले में वीरेश उर्फ गुड्डा, ललित, लोकेंद्र निवासी अहरौला व मोहित उसरह रसूलपुर टप्पल फरार हैं।