फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गोंडा मोड़ पर व्यापारी से चार लाख लूट का आरोप

Sat, 26 Feb 2022 02:01 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर क्षेत्र के गोंडा मोड़ पर शुक्रवार देर रात हार्डवेयर व्यापारी संग मारपीट हुई है। आरोप गैर समुदाय के लोगों पर है। व्यापारी ने हमलावरों पर चार लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। इस दौरान राहगीरों की मदद से व्यापारी को बचाया गया और एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया है। इस खबर पर तमाम व्यापारी व भाजपा नेता थाने पहुंच गए, बाद में तहरीर दी गई।
विज्ञापन




 घटनाक्रम के अनुसार, इंदिरा नगर खैर रोड निवासी संजय वार्ष्णेय का हार्डवेयर का व्यापार है। उनका कहना है कि शुक्रवार को वे अपनी बाइक से मथुरा के कस्बा सुरीर में तगादा कर देर रात करीब नौ बजे लौट रहे थे। आरोप है कि उनकी जेब में चार लाख रुपये थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें गोंडा मोड़ पर रोक लिया और मारपीट कर रुपये लूट लिए।



इस दौरान शोरशराबे पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। संजय को ईंट पत्थर फेंककर बदमाशों से बचाया गया। मौके से एक आरोपी को दबोच लिया गया। खबर पर संजय के परिजन कुछ व्यापारी और भाजपा नेता महाजन महाजन आदि पहुंच गए। सभी ने थाने में गैर समुदाय के कुछ लोगों को पहचानते हुए नामजद कर तहरीर दी है। 
विज्ञापन




इंस्पेक्टर रोरावर रूपेश वर्मा का कहना है कि लूट का आरोप लगाया जा रहा है। मगर जांच अब तक की जांच में साफ  हुआ है कि कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे, तभी इनमें झगड़ा हुआ है। लूट की बात कहीं तस्दीक नहीं हो रही। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें