फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Tue, 02 Apr 2019 01:47 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क के सामने खड़े ट्रकों में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 गांधीपार्क थाने के सामने सोमवार शाम उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एकाएक एक अपार्टमेंट के बगल में सड़क सहारे खड़ी एक स्कार्पियो में आग लगी और फिर एक-एक कर उसके बगल में खड़े दो अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में तीनों वाहन धू-धू कर जल उठे। इस पर थाने से दौड़ी पुलिस व खबर पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक काफी नुकसान हो चुका था। देर तक पुलिस इन वाहनों के मालिकों तक पहुंचने को प्रयासरत थी।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे गांधीपार्क थाने के सामने एक अपार्टमेंट के बगल में एक स्कार्पियो, एक मैक्स व एक अन्य वाहन खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले स्कार्पियो से चिंगारी निकली और उसने आग पकड़ ली। इसके बाद देखते ही देखते तीनों वाहन आग की चपेट में आ गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। थाने से भी पुलिस स्टाफ आ गया और अपार्टमेंट की सबमर्सिबल से आग बुझाना शुरू किया। इसी बीच दमकल भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर के अनुसार अभी तक कोई वाहन स्वामी सामने नहीं आया है। तीनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। उनके स्वामी के आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

शरारती तत्वों ने शमशाद मार्केट में सब्जी के खोखों में लगाई आग,नौ ढकेल और पांच तख्त जले
सिविल लाइंस एरिया के शमशाद मार्केट में सब्जी व फल के खोखों में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग से पांच तख्त सहित नौ खोखे जलकर राख हो गए। विक्रे ताओं ने थाना पुलिस को अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है। विक्रेताओं के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फल एवं सब्जी विक्रेता शमगुल, अमरुद्दीन, रियाजुद्दीन ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आग लगाने के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है।
विज्ञापन


आग रविवार रात को उस वक्त लगाई गई, जब सभी विक्रेता खोखे बंद कर अपने घर चले गए। आग लगने से उठते धुएं को देख आसपास लोगों ने हमें आगजनी की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंच। वहां दमकल की गाड़ियां बुलवाई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रु पये का माल जल गया। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार पीड़ितों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर शरारती तत्वों को तलाशकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें