फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में लगी आग, मची भगदड़

Sun, 13 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
कारखाने में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
 महानगर के महेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम एक कारखाने में चिंगारी से अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते आग की जानकारी पर दमकल पहुंच गई और आग को बुझा लिया गया। इस दौरान कुछ देर को वहां भगदड़ की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


महेंद्र नगर में बृजधाम गेस्ट हाउस के बराबर कमल मिश्रा का बिजली के फेंसिंग उपकरण बनाने का कारखाना है। शाम को लेबर काम खत्म करने के बाद चली गई। तभी किसी तरह चिंगारी से सुलग रही आग फैल गई।

आग की लपटें व धुआं देख आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल ने पहुंचकर आग बुझा ली। इस आग में हजारों का     नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें