फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के डीएनए सैंपलिंग की अनुमति मिली

Thu, 28 Jan 2016 02:10 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज कांड में नाबालिग आरोपी के डीएनए सैंपलिंग की अनुमति सीजेएम न्यायालय से दे दी गई है। इसके लिए पुलिस अब आरोपी को जेल से लाकर जिला अस्पताल में डीएनए सैंपलिंग की औपचारिकता पूरी कराएगी। इसके बाद इस सैंपल को लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को अदालत में अवकाश के चलते जेल भेज दिया गया था। उस समय डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। बाद में एसओ हरदुआगंज ने अदालत में डीएनए सैंपलिंग के लिए आवेदन किया। जिस पर अदालत में आरोपी की ओर से महिला अधिवक्ता ने विरोध दर्ज किया। 
मगर अदालत ने इस प्रकरण में बुधवार को दिए आदेश में पुलिस को डीएनए सैंपलिंग की अनुमति दे दी है। एसओ हरदुआगंज अब एक-दो दिन में जेल से आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें