इगलास के गांव दांतऊ की नगरिया में मचा कोहराम
पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने से पहले ही बसपा नेता की मौत
िश्ावओम शर्मा
इगलास। गांव दांतऊ की नगरिया निवासी बसपा नेता मोती सिंह की जिला पंचायत सदस्य के चुनाव प्रचार के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गयी। मोती सिंह की मौत के बाद घर से लेकर पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
देर रात गांव में बसपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परिजनों ने बताया कि मोती का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। दांतऊ की नगरिया निवासी मोती सिंह का दूध का कारोबार है, मौजूदा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिये वह गांव की वार्ड संख्या 26 से चुनाव लड़ने का प्रचार कर रहा था। शुक्रवार को जमों गांव में अपना चुनाव प्रचार करते समय अपने ही नामराशि के मकान पर पहुंचा तो उसे सीने में दर्द होने लगा।
दर्द और उलझन के बीच उसे उपचार के लिये मथुरा लेकर गये, जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मोती सिंह के आवास पर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है।
सात लाख के सदमे में गई जान..?
इगलास। मोती सिंह की मौत को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं के दौर चल रहे हैं। गांव के कुछ लोग कह रहे हैं कि मोती सिंह ने बसपा से जिला पंचायत सदस्य का टिकिट मांगा था, जिसके लिये मोती सिंह ने जुगाड़ कर सात लाख रुपये पार्टी के एक जिम्मेदार पदाधिकारी को दिये थे। लेकिन बसपा ने एक दो दिन पहले ही अपना अधिकृत प्रत्याशी किसी दूसरे व्यक्ति को बना दिया और रुपये भी लौटाये। जिससे मोती सिंह को सदमा लग गया और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। अगर परिजन कुछ कहते हैं तो मामले में कुछ और सच सामने आ सकता है।