फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी से पूर्व ट्रेनों और स्टेशन पर हुई चेकिंग

Mon, 25 Jan 2016 01:24 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात और रविवार को दिन में जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 3/4 से क्वार्सी के मोहल्ला ज्वालापुरी निवासी संजय को शराब की पांच बोतलें सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

रविवार को हुई चेकिंग के दौरान खुर्जा रेलवे स्टेशन से सूचना मिली कि दो बैग ईएमयू के बोच में दो बैग लावारिस रखे हुए हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दोनों बैगों को जीआरपी ने उतारे और जांच शुरू कर दी। जांच में बैगों में कपड़े और दो सेलफोन मिले। करीब तीन बजे दिल्ली की दो किशोरियों जीआरपी थाने पहुंची जहां उन्होंने बैगों पर अपनी दाबेदारी करते हुए बताया कि खुर्जा स्टेशन पर लघुशंका के लिए उतर गई। इस बीच गाड़ी अलीगढ़ के लिए चल दी। जीआरपी ने दोनों बैगों को किशोरियों की सुपुर्दगी में दे दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें