फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Mon, 25 Jan 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा बाजार से दवा लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक में रविवार शाम बेकाबू बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार छिटक कर सड़क पर गिरा और बस का पहिया ऊपर से गुजर गया। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दुर्घटना की खबर मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के मांधाता में बरसंडा गांव का सद्दाम (29)पुत्र फैय्याज रविवार शाम को दवा लेने मऊआइमा बाजार आया था। वह अपाची बाइक से दवा लेकर घर लौट रहा था। मऊआइमा कस्बे से बाहर निकलकर पटेल ढाबा के पास पहुंचा था कि इलाहाबाद से प्रतापगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। 
टक्क र इतनी तेज थी कि सद्दाम बाइक से छिटक कर सड़क पर गिरा। बस का पहिया उसके ऊपर से होकर निकला गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। मृतक की जेब से मिले कागजात से शिनाख्त के बाद उसके घरवालों को खबर दी गई तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले घटनास्थल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें