जवां थाना क्षेत्र के गांव रठगांव निवासी जसोदा देवी उर्फ शबमन पत्नी रहीश खां ने एसएसपी को रजिस्ट्री से भेजे प्रार्थना पत्र में कुछ लोगोें पर उसके पति को मारने पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत में उसने कहा है कि 14 फरवरी को उसके पति रहीश खां को फोन कर बुला लिया और गाली-गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा है कि एक नामजद ने उसके पति की कनपटी पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी।
इन लोगों ने यह कहा कि वह बड़े बिल्डर हैं। काले कारनामे करते हैं और पुलिस को भी खरीद सकते हैं। शिकायती पत्र में यशोदा देवी ने कहा है कि उसके पति काफी घबराए हुए हैं और नामजद उसके व उसके परिवार के साथ कोई भी संगीन वारदात कर सकते हैं। इसलिए उसके पति वि परिवार को सुरक्षा देकर जान-माल की रक्षा की जाए। उसने यह भी कहा है कि नामजद लोग बड़े बिल्डर हैं। इसलिए थाने न जाकर रजिस्ट्री से प्रार्थना पत्र भेज रही हूं।