फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डरों ने की मारपीट, ताना तमंचा

Fri, 26 Feb 2016 01:25 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के गांव रठगांव निवासी जसोदा देवी उर्फ  शबमन पत्नी रहीश खां ने एसएसपी को रजिस्ट्री से भेजे प्रार्थना पत्र में कुछ लोगोें पर उसके पति को मारने पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत में उसने कहा है कि 14 फरवरी को उसके पति रहीश खां को फोन कर बुला लिया और गाली-गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा है कि एक नामजद ने उसके पति की कनपटी पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। 
इन लोगों ने यह कहा कि वह बड़े बिल्डर हैं। काले कारनामे करते हैं और पुलिस को भी खरीद सकते हैं। शिकायती पत्र में यशोदा देवी ने कहा है कि उसके पति काफी घबराए हुए हैं और नामजद उसके व उसके परिवार के साथ कोई भी संगीन वारदात कर सकते हैं। इसलिए उसके पति वि परिवार को सुरक्षा देकर जान-माल की रक्षा की जाए। उसने यह भी कहा है कि नामजद लोग बड़े बिल्डर हैं। इसलिए थाने न जाकर रजिस्ट्री से प्रार्थना पत्र भेज रही हूं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें