फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर दरोगा ने दिखाई गुंडई, स्टाफ को पीटा

Mon, 09 Jan 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे पर सोमना स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार रात एक दरोगा की गुंडई ने पुलिस को फिर से शर्मसार किया। यहां स्टाफ द्वारा क्रेन भेजने में देरी क्या हो गई, गुस्से में तमतमाए दरोगा ने टोल प्लाजा पहुंचकर कंट्रोल रूम में जमकर हंगामा किया और गाली-गलौज करते हुए वहां रखा लैपटॉप तक फेंक दिया और स्टाफ से भी हाथापाई की।
विज्ञापन

दरोगा गालियां देते हुए व लैपटॉप  फेंकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया है। यह खबर जब अधिकारियों तक पहुंच तक पहुंची तो उन्होंने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मगर दरोगा की दहशत में स्टाफ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
वाकया कुछ इस तरह है कि शनिवार रात गभाना थाने के नाइट अफसर संजय गौर ने टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम को फोन किया कि रिलायंस पंप ओगर के पास एक्सीडेंट हो गया है। टोल से एंबुलेंस व क्रेन भेज दी जाए। इस सूचना पर एंबुलेंस तो तत्काल भेज दी गई। मगर उस समय क्रेन का ड्राइवर सोया हुआ था। इसलिए उसे तलाशने व जगाने में देरी के कारण एक घंटे तक क्रेन मौके पर नहीं पहुंच पाई। इसे लेकर दरोगा तमतमा गया और वह सीधे अपनी गाड़ी लेकर टोल पहुंचा। जहां उसने कंट्रोल रूम में घुसते ही वहां बैठे स्टाफ की खबर लेना शुरू किया।
विज्ञापन

पहले तो स्टाफ के दो लोगों को जमकर गरियाया। जब उन्होंने अपनी सफाई पेश की और अपना पक्ष रखना शुरू किया तो गुस्से में आए दरोगा ने वहां टेबिल पर रखा लैपटॉप हाथ मारकर फेंक दिया। इसके बाद एक-एक कर स्टाफ को केबिन से हाथ पकड़कर बाहर खींचकर ले गया और उसे पीटा। सीसीटीवी में स्टाफ के पीटते की हरकत कैद नहीं हुई है। मगर पिटने के बाद एक कर्मचारी नाक में आई चोट को दबाते हुए जरूर दिख रहा है। इसके अलावा गरियाते हुए और लैपटॉप गिराते हुए की हरकत कैद है। उस समय तो स्टाफ को धमकाकर दरोगा वहां से चले गए
। मगर सुबह स्टाफ ने यह जानकारी अपने अधिकारियों को दी। बाद में मामला मीडिया आदि के माध्यम से पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। इस मामले में इंस्पेक्टर गभाना राजीव यादव इतना ही कहते हैं कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वह जांच करा रहे हैं। उसके आधार पर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
टोल प्लाजा मैनेजर पवन चौधरी के अनुसार शनिवार रात रिलायंस पेट्रोल पंप पर एक ट्रक खराब हो गया था। दरोगा ने टोल से क्रेन भेजने के  लिए फोन किया था। एक घंटे तक क्रेन न पहुंचने पर दरोगा टोल पर पहुंच गए और शिफ्ट इंचार्ज पवन दोहान से गालीगलौज करते हुए अभद्रता की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें