फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसली, करंट से मां बेटी की मौत, युवक झुलसा

Mon, 23 Jul 2018 02:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पूनम वर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सासनी गेट थानाक्षेत्र के ईशा नगर में शनिवार देर रात बारिश के दौरान बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से हाथरस की मां-बेटी की मौत हो गई। वे जिस परिचित की बाइक पर सवार थीं, वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। इलाके के लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


हाथरस शहर के तमना गढ़ी के रहने वाले कॉस्मेटिक व बर्तन के कारोबारी रवि वर्मा की पत्नी पूनम वर्मा (35) कौशल विकास मिशन परियोजना में बतौर सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षक कार्यरत थीं। उनका मायका अतरौली के मोहल्ला बड़ा बाजार में है। पूनम शनिवार देर शाम अपनी इकलौती बेटी सौम्या (07) के साथ घर से अतरौली जाने के लिए निकलीं। इसी बीच उनकी मुलाकात बाइक से अलीगढ़ आ रहे कौशल विकास परियोजना प्रबंधक विपिन गुप्ता निवासी ईशा नगर सासनी गेट से हुई। उन्होंने मां-बेटी को लिफ्ट दे दी। अलीगढ़ आते-आते तेज बारिश होने लगी।

इस पर विपिन ने पूनम से उसके घर कुछ देर बैठ लेने के लिए कहा। देर रात करीब साढ़े आठ बजे विपिन अपने घर को जाने वाली गली में गया। वहां पानी भरा था। वहीं मंदिर के बराबर लगे विद्युत खंभे से करंट उतर आया। बाइक वहां पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। तीनों पानी में गिरकर करंट की चपेट में आ गए। तीनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां देर रात पूनम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तड़के साढ़े तीन बजे सौम्या की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें