फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूटी कार

Fri, 14 Apr 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कार मालिक व उसके ड्राइवर को मारपीट कर कार लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने कार मालिक पर फायरिंग )।कर दी। गोली कार मालिक की गर्दन में लगी और वह लहुलुहान हो गया।
विज्ञापन


फायरिंग होती देख चालक के हाथ-पैर फूल गए और उसने विरोध करना छोड़ दिया। बदमाश कार मालिक एवं चालक को वहीं छोड़कर कार लेकर भाग खड़े हुए। रघुवीरपुरी निवासी विष्णु कुमार गुरुवार की रात अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर नोएडा से अलीगढ़ के लिए चले।

कार को उनका चालक बन्ना देवी थाना क्षेत्र की प्रतिभा कालोनी निवासी राहुल चला रहा था। बकौल राहुल दोनों खैर थाना क्षेत्र के जट्टारी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से दो बाइक पर चार युवक आए और उन्होंने कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


जैसे ही चालक ने कार रोकी बदमाशों ने चालक और कार मालिक पर हथियार तान दिए। हथियार देख दोनों दंग रह गए, लेकिन बदमाशों का विरोध किया। विरोध होता देख बदमाशों ने कार मालिक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली कार मालिक की गर्दन में लगी और वह लहुलुहान हो गया।

इधर, गोली चलती देख चालक के हाथ-पैर फूल गए। बदमाशों ने दोनों को कार से नीचे उतारा और गाड़ी लेकर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद चालक ने शोर मचाया तो आसपास राहगीरों की भीड़ लग गई। 

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर मलखान सिंह अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर लिया। कार मालिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें