फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजपुरा में फटा देशी बम, तीन जख्मी

Tue, 05 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
भ्‍ाुजपुरा में ध्‍ामाका - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
महानगर के संवेदनशील भुजपुरा इलाके में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कूड़े के ढेर में तेज धमाके से तीन लोग झुलस गए। जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि जमीर में गड्ढा हो गया और आसपास भगदड़ का माहौल बन गया।
विज्ञापन


खबर पर पहुंची पुलिस ने पिछले 48 घंटे में हुए दूसरे धमाके की जांच शुरू कर दी और यह माना गया है कि इस बार धमाका शादियों में चलने वाले देशी बम से हुआ है। इधर, दुपहर में इस एक्सीडेंट में जख्मी एक की मौत की अफवाह पर पब्लिक भड़क गई और चौराहे पर जाम लगा दिया। मगर बाद में पुलिस के समझाने व हकीकत सामने आने पर जाम खोल दिया।

वाकया सुबह करीब सात बजे का है। मोहल्ले के ही रहने वाले 50 वर्षीय जमील अहमद की चौराहे के पास ही नगर निगम की जमीन पर लकड़ी की टाल है। उन्होंने सुबह टाल खोलने से पहले बाहर सफाई की और झाड़ू लगाकर कूड़े में आग लगा दी। आग लगाने के बाद उनकी नजर पास ही एक सामान युक्त पॉलीथिन पर पड़ी। इस पर जमील ने लकड़ी से वह पॉलीथिन उठाकर जलती आग पर डाल दी।
विज्ञापन


इसके बाद जमील को मुड़ने का मौका नहीं मिला और जबरदस्त धमाके के साथ आग की लपटें आस-पास जा छिटकीं। इस एक्सीडेंट में जमील के अलावा पास ही खेल रहा उनका 8 वर्षीय नवासा सादिक और कुछ दूरी पर खड़ा ढकेल संचालक इस्लामुद्दीन जख्मी हो गए।

अचानक हुए धमाके और आग की लपटें छिटकने से आसपास भगदड़ मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से जमील व सादिक को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

खबर पर सीओ प्रथम राजकुमार, एसएसआई कोतवाली ओपी राना भी पहुंच गए। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई। इधर, दुपहर करीब एक बजे इलाके में अफवाह फैली कि जमील की मौत हो गई। इस पर पब्लिक आक्रोशित हो गई और भुजपुरा चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया।

लोग यहां लाकर आतिशबाजी फेंकने वाले पर कार्रवाई की मांग करने लगे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस सूचना पर फिर से पुलिस अधिकारी पहुंचे और जब हकीकत बताई तो पब्लिक कुछ ही देर में शांत हो गई। एसएसआई ओपी राना के अनुसार इस संबंध में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि शनिवार रात भुजपुरा में ही घोषियान मसजिद के पास स्कूटी में आतिशबाजी की चिंगारी से विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें