फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब असम की युवती के ‘धर्मांतरण’ का शोर

Sat, 07 Nov 2015 02:12 AM IST
अलीगढ़ (ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। असम के तिनसुखिया जिले की निवासी एलाना मीट फैक्ट्री में कार्यरत युवती के ‘धर्मांतरण’ के शोर ने शुक्रवार देर शाम पुलिस-प्रशासन के कान खड़े कर दिए। युवती को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार 20 वर्षीय जोसिंता खारिया पुत्री सोहराई खारिया निवासी मसजिद पट्टी मारीघरेटा, खेड़िया बस्ती जिला तिनसुखिया असम के परिवार में पिता, एक भाई व भाभी हैं। कैथोलिक क्रिश्चियन धर्म से ताल्लुक रखने वाली जोसिंता करीब एक साल पूर्व अपने एक रिश्तेदार के साथ यहां महानगर के देहली गेट तालसपुर इलाके की एलाना मीट फैक्ट्री में काम करने आई थी। तभी से यहां रह रही थी। 
टूटी-फूटी हिंदी बोल रही जोसिंता की बात पर गौर करें तो बृहस्पतिवार को वह फैक्ट्री से अपने साथ ही कुछ युवतियों संग वापस असोम अपने घर जाने के लिए निकली। 
विज्ञापन

स्टेशन पर किसी तरह बिछड़ गई। इसके बाद से उसे कुछ नहीं मालूम। वहीं उसे लेकर घूम रहे अधिवक्ता शकील खान की मानें तो युवती ने मर्जी से मुसलिम धर्म अपना लिया है। इसीलिए वह उनके संपर्क में आई और उसने शुक्रवार को ही इस संबंध में शपत्र पत्र व जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र आदि जारी किए। 
इस शपथ पत्र के अनुसार उसे या उसके परिवार के किसी सदस्य को आपत्ति नहीं है। वह स्वेच्छा से मुसलिम धर्म अपना रही है। इसके बाद देर शाम को युवती को अधिवक्ता शकील खान जीआरपी लेकर पहुंचे। मगर जीआरपी ने मामले में दिलचस्पी नहीं ली तो प्रकरण क्वार्सी थाने पहुंचा। जहां चाइल्ड लाइन को बुला लिया गया।
चाइल्ड लाइन के उपेंद्र मिश्रा के अनुसार युवती को शनिवार को समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके अलावा मीट फैक्ट्री में टीम जाकर जांच करेगी। इसके बाद ही हकीकत सामने आएगी। फिलहाल युवती की बोली भाषा से कुछ समझ नहीं आ रहा और न युवती धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात बोल पा रही और न समझ पा रही। 
एसओ क्वार्सी के अनुसार फिलहाल युवती चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दी गई है। शनिवार को इसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद ही निर्णय होगा। युवती के माथे पर त्रिशूल का निशान गुदा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें