फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहबोले भाई और रिक्शा चालक ने किया गैंगरेप

Fri, 03 Mar 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
गाजियाबाद की महिला को बहन बनाकर क्वार्सी के व्यक्ति ने रिक्शा चालक के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जब यह शिकायत थाने पहुंची तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी महिला का कहना है कि उसे पिछले दिनों कुछ पैसे की जरूरत पड़ी तो वह शंकर विहार निवासी मुंह बोले भाई ने मदद करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं 28 फरवरी को अलीगढ़ भी बुला लिया। रेलवे स्टेशन से शंकर विहार स्थित घर ले जाया गया।

जहां रिक्शा चालक को चाय बनाकर लाने के लिए कहा, चाय पीते ही महिला बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बुधवार शाम होश आने के बाद महिला ने अपने कपड़े अस्त-व्यस्त देखे।
विज्ञापन


वह किसी तरह से अपने घर गाजियाबाद चली गई और पति को सारी जानकारी दी। गुरुवार को पति के साथ महिला ने आरोपियों के खिलाफ  क्वार्सी थाने में मुकदमे की मांग की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने रिक्शा चालक व मुंह बोले भाई राजेश निवासी शंकर विहार के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें