फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में नुकसान, सदमे में किसान की मौत

Mon, 07 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाेंडा
विज्ञापन
मृत किसान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गोंडा। आलू की कम पैदावार बैंक कर्ज से परेशान तथा शनिवार की रात्रि को तेज आंधी और बारिश से गेहूं की फसल में हुए नुकसान से ग्राम कोढा निवासी 55 वर्षीय नेत्रपाल सिंह नामक किसान की सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक नेत्रपाल सिंह पुत्र होड़िल सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवार की आय का साधन केवल खेती है। खेती में 12 बीघा आलू की फसल तथा 12 बीघा गेहूं की फसल खड़ी है। खेती में लागत के लिए बैंक से कर्ज लिया था।

आलू की पैदावार कम होने से पिता काफी परेशान थे। उनका कहना था कि बैंक का कर्जा कैसे भरेंगे।  शनिवार की रात्रि को तेज आंधी के साथ बारिश हो गई। सुबह के समय वह गेहूं की फसल देखी तो सारी फसल बिछ गई थी। फसल को देखकर वह काफी परेशान थे। खेत से वापस आकर वह चबूतरे पर पड़ी कुर्सी पर आकर बैठते ही जमीन पर गिर गए। कहा कि सब बर्बाद हो गया। अब परिवार का गुजारा कैसे होगा। परिजन उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास ले गये, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें