फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार ने नहीं प्रधान ने लिखाया हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर से सटे क्वार्सी के गांव भगवानगढ़ी में रविवार देर रात रिक्शा चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या का मुकदमा प्रधान की ओर से दर्ज कराया गया है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पूर्व में खुद रिक्शा चालक व उसके परिवार के अन्य लोग भी गांव के एक व्यक्ति की हत्या में जेल जा चुके हैं।

इन दिनों जमानत पर थे। उसे भी इस हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिक्शा चालक के शरीर पर चाकुओं के सात गहरे घाव पाए गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावर बेहद गुस्से में थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी 52 वर्षीय सत्यपाल उर्फ सत्यवीर पुत्र सोमवीर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। रात उसकी घर के दरवाजे पर ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। न परिवार ने कोई वजह खोली है।
विज्ञापन


चूंकि परिजन बदहवाश स्थिति में थे तो पुलिस ने गांव के प्रधान मुन्ना की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार अभी विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें