फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों के गैंग सहित 8 अपराधी दबोचे

Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक चोरों के गैंग सहित 8 अपराधी दबोचे - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में महानगर की देहली गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तरफ बाइक चोर गैंग के चार सदस्य दबोचे हैं,वहीं तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। इन सभी के साथ-साथ शनिवार को गिरफ्तार किए गए बच्ची से रेप के आरोपी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ देहली गेट अनुज कुमार ने बताया कि नादा पुलिस से चेकिंग के दौरान मो. अतीक निवासी हड्डी गोदाम तुर्कमान गेट, बाबू व सद्दाम निवासी मामूद नगर, मुमताज निवासी डबल टंकी शाहजमाल को चार बाइकों सहित दबोचा है।
यह चारों बाइकें चोरी की हैं, जिनके मुकदमों व स्वामियों को तलाश किया जा रहा है। वहीं आकाश व राजू निवासी नगला मेहताब व राहुल निवासी नगला मसानी को गिरफ्तार किया है। यह तीनों नगला मसानी में हुई चोरी में शामिल रहे हैं। इन्होंने चोरी की अन्य घटनाएं भी स्वीकारी हैं। शनिवार को बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन आठों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें