फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दौरान खैर में महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के थाना खैर के एक गांव में होली खेलने के दौरान एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि घेर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करके भाग गया। शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में सीओ द्वितीय संजीव दीक्षित से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि वह गांव में होली के दौरान घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव का ही एक युवक उसके पास होली खेलने के बहाने से आया। इसी दौरान उसने छेड़छाड़ कर दी। रंग लगाने के बहाने घेर के पास ले गया। वहां मौका पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला ने बताया कि विरोध करने पर युवक मारपीट कर पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस बात की शिकायत थाना पुलिस से की। मगर, वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ संजीव दीक्षित ने महिला को मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें