फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले चार शातिरों को चोरी का माल तथा हथियार समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शातिरों की गिरफ्तारी में आरपीएफ क्राइम ब्रांच तथा सर्विलांस की टीम का भी सहयोग रहा।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम की दीवार के पास से चार युवकों को पकड़ा। इनके कब्जे से छह मोबाइल, तीन लैपटॉप व चार चाकू बरामद हुए। पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले आई।
विज्ञापन


यहां आरोपियों ने अपने नाम शशी शाह पुत्र अभिनंदन शाह निवासी गली नंबर सात शालीमार गांव थाना शालीमार बाग नई दिल्ली, नंदन कुमार पुत्र जयप्रकाश, अमित कुमार पुत्र रमेश प्रसाद, समर खां पुत्र मोहम्मद जमाल निवासी मकान नंबर 419 बी ब्लॉक जेजे कॉलोनी बवाना थाना नरेला दिल्ली बताया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने का काम करते हैं। चारों शातिर किस्म के चोर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर आरके कौशिक, एसआई अब्दुल कादिर समेत 13 पुलिसकर्मियों की टीम ने मेहनत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें