कांठ। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद घर जा रहे चार छात्रों को बाइक सवारों ने रास्ते में घेरकर पीटा। परिजन चारों छात्रों को लेकर थाने आए। उन्होंने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शुक्रवार की दोपहर छजलैट के गांव सींमला निवासी कक्षा नौ का छात्र योगेश, प्रशांत, हेमसिंह और कक्षा सात का अंकुश छुट्टी होने के बाद कांठ के मधपुरी गांव स्थित कॉलेज से घर जा रहे थे। जब वह फूलपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइकों पर आए युवकों ने इन्हें घेर लिया। उन्होंने चारों छात्रों के साथ मारपीट की। उधर से जा रहे कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर युवक भागे। छात्रों ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। वह उन्हें लेकर छजलैट थाने पहुंचे। पुलिस को सारी बात बताई। कार्रवाई के लिए तहरीर दी। छात्रों व उनके परिजनों ने बताया कि इसी साल उन्होंने क्षेत्र के दूसरे कॉलेज को छोड़कर मधपुरी के कॉलेज में एडमीशन लिया है। पहले कॉलेज संचालक ने ही अपने लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट कराई है।