फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुआ विवाद, युवक ने खाया विषाक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट इलाके के विहारी नगर के एक युवक ने शनिवार को पत्नी से विवाद होने के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को विषाक्त खाने की जानकारी हुई। युवक को तत्काल आगरा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गगन कुमार निवासी विहारी नगर शनिवार शाम को काम करके घर लौटा था।

इसके थोड़ी देर बाद ही उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने कमरे में जाकर विषाक्त खा लिया। लगभग आधे घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों को विषाक्त खाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आगरा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार विवाद किस बात को लेकर हुआ था। इसकी जानकारी बेटे ने नहीं दी है। मामले में फिलहाल किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें