फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बरला के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बहन को ससुराल से विदा कराकर लाते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बरला थाने के इज्जतपुर गांव के युवक की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


सुशील कुमार (39) पुत्र तेज सिंह बुधवार डिबाई, बुलंदशहर स्थित अपनी बहन की ससुराल गया था। वहां से बहन को विदा कराकर बाइक पर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गोविंदपुर, बुलंदशहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। बहन तो टक्कर लगने से दूर जा गिरी। वहीं सुशील के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भेज दिया। यहां बहन की हालत में तो सुधार हो गया। वहीं, सुशील ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें