क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना देहली गेट क्षेत्र के चरख बालान में प्रशासन व नगर निगम की टीम के हड्डी गोदामों पर मारे गए छापे के मामले में रविवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। शहर में चर्बी की दुर्गंध की शिकायत के बाद प्रशासन ने हरकत में आकर यह कार्यवाही की है।
प्रशासन व नगर निगम ने शनिवार को मारे छापे में गोदामों से करीब 1500 क्विंटल पशुओं की हड्डी, पेट, सींग सहित दो क्विंटल चमड़ा बरामद कर गोदाम को सील कर दिया था। साथ ही गोदाम मालिक के और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जोगिंदर पुत्र जोहरी लाल, कृष्ण व हिमेश पुत्र जोगिंदर और मनोज कुमार पुत्र गरीबदास निवासी नया पाटक कैलाशगढ़ी को जगंलगढ़ी बाईपास स्थित गोदाम से मृत जानवरों की खाल सहित गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।