फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते पत्नी के मायके जाने से हताश पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे का गेट तोड़ पंखे से लटके शव को उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया।

विजेंद्र कश्यप (38 वर्षीय) पुत्र अंगद निवासी घनश्यामपुरी, सिविल लाइंस का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर पारिवारिक कलह चल रहा था। कुछ दिन पहले पत्नी युवक को छोड़कर मायके चली गई। इससे युवक परेशान रहने लगा। उसने पत्नी को कई बार समझाकर आने की बात कही, लेकिन वह नहीं आई। मृतक की मां ने बताया कि शनिवार को वह हर रोज की तरह सोने के लिए अपने कमरे में गया। इसके बाद रात को उसने पंखे पर फंदा लटकाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह घर के सभी लोग उठ आए मगर, विजेंद्र नहीं उठा तो कमरा खुलवाने के लिए उसे आवाज लगाई। मगर, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो बेटे का शव पंखे से लटका हुआ था। यह देख परिवार के होश उड़ गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। इसके साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। रोते-बिलखते परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। परिजन दोपहर बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें